logo

रिम्स में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली उषा बाखला गिरफ्तार

FRAUD34.jpg

रांची
रिम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाली महिला उषा बाखला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उषा ने खुद को रिम्स में कार्यरत डॉक्टर बताकर दर्जनों लोगों को झांसे में लिया और विभिन्न बहानों से एक करोड़ छह लाख रुपये की ठगी की। मामले की शुरुआत वादी मुन्ना यादव के लिखित आवेदन पर हुई, जिन्होंने बताया कि उषा बाखला ने उनके भाई संदीप कुमार, जो ओला ड्राइवर हैं, को रिम्स में चालक या चतुर्थ वर्गीय पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और 23 लाख रुपये चेक और नकद में ले लिए। उषा की संदीप से पहचान तब हुई जब वह ओला बुक करके अक्सर रिम्स और अन्य स्थानों पर जाया करती थी।


जांच में सामने आया कि उषा ने न सिर्फ मुन्ना यादव और संदीप कुमार को ठगा, बल्कि कोचबोंग बेरेटोली, खरसीदाग ओपी क्षेत्र निवासी बिमल उराँव से फ्लैट निर्माण के नाम पर 58 लाख, धुर्वा निवासी सत्येन्द्र दुबे से व्यापार के नाम पर 3 लाख और नगड़ी निवासी बुलबुल मुंडा से नौकरी के नाम पर 22 लाख रुपये वसूल लिए।
पुलिस के अनुसार, उषा बाखला द्वारा रांची एवं आस-पास के क्षेत्रों में भी कई लोगों से इसी तरह पैसे की ठगी की गई है। बरियातु थाना में दर्ज कांड संख्या 121/2025 के अलावा उसके खिलाफ धुर्वा, नामकुम और नगड़ी थाना में भी ठगी और धोखाधड़ी से जुड़े मामले दर्ज हैं।
अपराधिक इतिहास इस प्रकार है-
1.    बरियातु थाना कांड सं0-121/2025 – ठगी राशि: ₹23 लाख
2.    धुर्वा थाना कांड सं0-105/25 – ठगी राशि: ₹3 लाख
3.    नामकुम (खरसीदाग ओपी) कांड सं0-171/25 – ठगी राशि: ₹58 लाख
4.    नगड़ी थाना कांड सं0-88/25 – ठगी राशि: ₹22 लाख
पुलिस ने बताया कि उषा बाखला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उसके बैंक खातों सहित आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है। इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी तफ्तीश जारी है।
गिरफ्तार महिला का पता:
उषा बाखला, दुमदुम सिठियो, थाना धुर्वा, जिला रांची, वर्तमान पता – कालामाटी, थाना एवं जिला – खूंटी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest